google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाराष्ट्र में काम कर रहे सोनभद्र के युवक की संदिग्ध परस्थितियों में मौत, घर शव आते ही परिजनों में मचा हड़कंप

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, लगायी न्याय की गुहार

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुर्मा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के आदिवासी बाहुल्य टोला पनिकिनिया निवासी कमलेश कुमार (22 वर्ष) की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महाराष्ट्र स्थित एक प्राइवेट प्लास्टिक कंपनी में काम कर रहे कमलेश कुमार भारती का शव 22 सितंबर को उसी के कमरे में मिला। दो दिन तक परिजनों को जानकारी नहीं दी गई और जब खबर मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कमलेश कुमार भारती पुत्र शंकर 22 वर्ष महाराष्ट्र के प्लास्टिक कंपनी में काम कर रहा था।
परिजनों का आरोप है कि कंपनी के ठेकेदार ने इस घटना की सूचना उन्हें देने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। मृतक के साथियों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस से शव को घर लाया। शव जैसे ही बुधवार की रात को गांव पहुंचा, वहां कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अविवाहित था, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
इस दुखद घटना ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और काम की जगहों पर उनकी स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)