शिव प्रताप सिंह/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। रामपुर बारकोनिया क्षेत्र के पथरहिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 17 वर्षीय एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी मृतक के गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद चरका पहाड़ी मिले शव की सूचना पर ग्रामीण और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से हत्या में शामिल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि यह हत्या बहन को छेड़ने के कारण हुई, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया हमारा घर बन रहा था लड़का दिन भर वहां काम करके थक कर घर पर सो गया। विजय नामक लड़के ने आर्केस्ट्रा देखने के बहाने हमारे लड़के को बुला कर अपने साथ ले गया। रात में हमलोग सोने की तैयारी में थे ही कि घटनास्थल के आसपास के लोगों द्वारा 10-11बजे रात में जानकारी दी गई की आपका लड़का वहां पहाड़ पर गिरा पड़ा है। विजय नाम का लड़का लड़के के साथ ही रहता था। कैसे घटना किया इसकी जानकारी नहीं। घटना के बारे में जो बताया जा रहा है लड़की का मामला वह गलत है। लड़की का कोई मामला है ही नहीं। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने हत्या की घटना के बारे में बताया कि रामपुर बरकोनिया थाने के डोमरिया ग्राम में अर्जुन चौहान नाम के लड़के द्वारा करम चंद की चाकू मार के हत्या कर दी। घटना के पीछे का कारण, करमचंद अर्जुन की चचेरी बहन को काफी दिनों से छेड़ता था अर्जुन की बहन ने केवल इस बात की जानकारी अर्जुन को दी थी और अपने मां-बाप तक को नहीं बताया था। अर्जुन ने इस बात को लेकर कई बार करमचंद को आगाह किया था लेकिन वह माना नहीं कल रात सिगरेट पीने के बहाने अर्जुन ने करमचंद को बुलाया और चाकू मार करके उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुलजिम को गिरफ्तार करके आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



