google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिकनिक मनाने गया युवक की नदी में डूबने से मौत, दूसरे दिन मिला शव

युवक इलाहाबाद में पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी.

आनंद कुमार.
समाज जागरण.

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के विंढ़मगंज थाना अंतर्गत जोरकहू पिकनिक स्पॉट में शनिवार को अपने परिजनों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक डूब गया था, जिसका दूसरे दिन रविवार को सुबह नदी में शव उतराया हुआ मिला. रविवार की सुबह गोताखोर व स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कुमार 27 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम जाबर अपने परिवार और कुछ परिचितों के साथ शनिवार को दोपहर में जोर कहू पिकनिक मनाने गया था. वह नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया. और वह डूबने लगा. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते वह और तेजी से गहराई में डूबने लगा. लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक आदर्श लापता हो चुका था. पुलिस के मौजूदगी में काफी खोजबीन हुई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने गोताखोर को बुलवाया. गोताखोरों ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से देर रात तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था. रविवार की सुबह नदी में शव उतराया हुआ दिखा, जिसे बाहर निकाला लिया गया. थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा कर, पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया. परिजनों के अनुसार, आदर्श इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. होली की छुट्टियों में वह घर आया था और परिवार के साथ पिकनिक मनाने जोरकहू गया था. लेकिन वहां यह हादसा हो गया जिससे, परिवार की खुशियां मातम में बदल गई. आदर्श की मौत से परिवार सहित गांव में मातम छा गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)