google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजसू छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति से किया मुलाकात



चंद्र प्रकाश जिला संवाददाता हजारीबाग ( झारखंड) :- आज विनोबा भावे विश्विद्यालय प्रभारी अनुराग भारद्वाज के नेतृत्व मे आजसू छात्र संघ प्रतिनिधिमंडल ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा एवं इंदिरा गांधी श्रमिक महाविद्यालय के छात्रों के समस्याओ से अवगत करवाया। विगत दिनों उक्त महाविद्यालय के छात्रों का स्थानांतरण छोटानागपुर महाविद्यालय कर दिया गया था एवं महाविद्यालय द्वारा पूर्ण जानकारी छात्रों को उपलब्ध नही करवाया गया जिस कारण दर्जनों छात्र आंतरिक परीक्षा में सम्मिलित नही हो पाए जिस कारण इन छात्रों का भविष्य अंधकार में है।21-24 सत्र के 15 विद्यार्थियो का सेमेस्टर 4 का रिजल्ट पेंडिग के कारण सेमेस्टर 5 के परीक्षा फॉर्म नही भर पा रहे है कुलपति महोदया ने समस्या को गंभीरता से लेते हुवे त्वरित कार्यवाही का आश्वशन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रवक्ता शिवम मिश्रा, जिला सह सचिव रवि कुमार, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष राजू गिरी, योगेश कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)