
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 11 जनवरी 2024:– दिनांक 11/01/2024 को आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव के रोड न 3, आदित्यपुर-2 स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा आर आई टी मण्डल महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मण्डल अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष व ज़िला की प्रभारी श्रीमती रमा सिन्हा जी ने मण्डल पदाधिकारियों का सत्यापन किया एवं आगे के कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश दिया.
बता दें कि श्रीमती रमा सिन्हा कल से अपने दो दिवसीय ज़िला प्रवास में आई है एवं इस दौरान ज़िला के सभी मंडलों में जाकर महिला मोर्चा कमिटी का सत्यापन एवं आगे के कार्यक्रमों के लिए सभी का मार्गदर्शन कर रही है.
आज के बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता श्री बिनोद श्रीवास्तव, ज़िला मंत्री मनोज तिवारी, मण्डल के वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद झा, मण्डल महामंत्री पंकज सिंह, प्रकाश रंजन, धनंजय कुमार, महिला मोर्चा महामंत्री अर्पणा सिन्हा, हिना राय, पिंकी देवी एवं कमिटी की अन्य महिलाएँ उपस्थित थी.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



