पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, समाज जागरण
पदमा-पदमा ओपी क्षेत्र के कुटीपीसी पंचायत के नावाडीह गांव के प्रकाश मेहता (50वर्ष ),पिता विष्णु मेहता की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे प्रकाश मेहता खेत मे धान की फसल लगाने के लिए जुताई करने के लिए गए हुए थे,तभी आकाशीय बिजली गिरने से वे इसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई,वही पास में ही खेत मे काम कर रही एक महिला मसोमात कपूरी पति स्व. महादेव महतो भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गई,जिसे इलाज हेतु शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग ले जाया गया,जहाँ उनकी स्थिति समान्य बतायी जा रही है।इस प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजनों एवं क्षेत्र में मातम पसर गया है।घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



