बढ़ती हुई महंगाई के विरुद्ध आंदोलन करने कलेक्ट्रेट जा रहे आप कार्यकर्ताओं पुलिस ने लिया हिरासत में प्रदर्शन करते समय गिरफ्तारी
-आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन पर लगाया आवाज दबाने का आरोप
रिपोर्ट शशिकांत ओझा ब्यूरो दैनिक समाज जागरण, बलिया
बलिया : आम आदमी पार्टी बलिया इकाई बढ़ती हुई महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान अपने कार्यालय से कलेक्ट्रेट मार्च कर रही थी कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में बस में बैठा कोतवाली पहुंचा दिया। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से आप दल के कार्यकर्ता और नाराज हुए तथा जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन पर आवाज दबाने का आरोप लगाया।
विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के लोग जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे थे। तभी प्रशासन के द्वारा सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल लगा के कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय पर से ही गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने बढ़ती हुई महंगाई के विरुद्ध उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास किया। जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि प्रचंड महंगाई के विरुद्ध आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। योगी सरकार तानाशाही पर उतारू है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर रही है। पुलिस छापे डलवा रही है। उसके बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हमारे कार्यालय पर पहुंचे। वहां से पुलिस के द्वारा साथियों को बसों में भरकर कोतवाली ले जाया गया जो तानाशाही का उदाहरण है। जो अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है। यह तानाशाही रवैया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देश की जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली है। जिस प्रकार आटा,चावल दाल, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, किताब, कफन तक को जी एस टी के दायरे में लाया जा रहा है जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। गिरता हुआ रूपया इनसे संभल नहीं रहा है और ये लोग हिंदू मुस्लिम में जनता को व्यस्त रख रहे हैं । इस दौरान प्रांत सचिव अमरेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदर विधानसभा प्रभारी अजय राय मुन्ना, फेफना विधानसभा के प्रभारी विक्रमा अंबेडकर, नगर प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष निभा पांडेय, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उषा राय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



