google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आठ वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से हुई मौत।

गल्होवर पंचायत के अम्बेडकर बस्ती की घटना

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़। प्रखंड के गल्होवर का अम्बेडकर बस्ती हुआ गमगीन।स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौटते वक्त पहली कक्षा में पढ़ने वाला आठ वर्षीय मासूम की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। गाल्होवार के अंबेडकर बस्ती निवासी लक्की कुमार उर्फ जमुना का इकलौता पुत्र लक्ष्य राज विनोबा भावे स्कूल ऑफ लर्निंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था। इस बीच वह अपने कुछ साथियों के साथ खेलकूद करते हुए खेत की ओर चला गया। खेत के पास सिंचाई के लिए बने कुएं में ताकझांक करने लगा तभी फिसलकर वह कुएं में जा गिरा।उसके साथियों उसे बचाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। कुछ देर के बाद ग्रामीण तथा परिजनों को सूचना मिलते ही कुएं के पास पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला। आननफानन में उसे विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एकलौते मासूम पुत्र की असामयिक मौत पर परिजनों की करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर मांडू विस के प्रत्याशी रहे नाजिर अंसारी, पूर्वी जिप सदस्य सरजू पटेल, मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य गणेश साव, पूर्व पंचायत मुखिया डॉ० रीतलाल महतो ,समाजसेवी राजेंद्र मंडल,किशोर महतो, राजू राम,साजिद सीमेंट, डॉ० नेमचंद महतो, जीतन साव, नारायण महतो, राजकिशोर पटेल समेत कई ग्रामीण घर पहुंचकर परिजनों को आत्मबल दिया। शनिवार को काफी गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। शोक में शुक्रवार और शनिवार को स्कूल की सभी कक्षाएं रद्द कर दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)