*मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)।** मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री **खुशबू वर्मा** आज अभिनय जगत में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्म एवं टीवी इंडस्ट्री में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है।

एक विशेष भेंटवार्ता में खुशबू वर्मा ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिल्में देखने का शौक था। उन्हें हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों जैसे श्रीदेवी, जितेन्द्र, धर्मेन्द्र, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रेखा और माधुरी दीक्षित की फिल्में देखने का अवसर मिला। इन महान कलाकारों के अभिनय ने उनके भीतर एक्टिंग के प्रति जुनून पैदा किया और उन्होंने मुंबई जाकर अभिनेत्री बनने का सपना संजो लिया।

खुशबू वर्मा ने बताया कि मुंबई आने के बाद उन्हें कई वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम, शॉर्ट फिल्में, टीवी सीरियल और फीचर फिल्मों में काम करने का अवसर मिला। अभिनय का उनका यह सफर लगातार आगे बढ़ रहा है और दर्शकों का भरपूर प्यार भी उन्हें मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उनका नया सीरियल **”पाठशाला”** जल्द ही प्रसारित होने वाला है, जिसमें वह अभिनेता **करन ठाकुर** के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह धारावाहिक **डीडी नेशनल** पर प्रसारित होगा। इसके निर्देशक **मलिंगा जी** हैं और इसका निर्माण **महादेव डिजिटल** के बैनर तले किया जा रहा है।

अभिनय के साथ-साथ खुशबू वर्मा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में भी लगातार योगदान दे रही हैं।
अपने संघर्ष, समर्पण और प्रतिभा के बल पर खुशबू वर्मा आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर मायानगरी मुंबई का रुख करते हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



