ग्रेटर नोएडा।** थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की पहचान **कपिल यादव पुत्र रणवीर सिंह यादव** निवासी हंस विहार कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। थाना जारचा पुलिस ने उसे कलौंदा से छौलस जाने वाले मार्ग पर स्थित छायसा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



