google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अभिनेत्री और खलनायक दोनों रूपों में छाईं सपना तिवारी, ‘स्मार्ट किलर’ में दिखाया दम

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – फ़िल्म ‘स्मार्ट किलर’ में आयशा का दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सपना तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म के दौरान हुई दुर्घटना के बावजूद सपना तिवारी ने अपने अभिनय में कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने बताया कि शूटिंग के कठिन समय में पूरी टीम ने उनका भरपूर साथ दिया, जिसकी वजह से वे बेहतरीन प्रदर्शन कर पाईं।



सपना तिवारी इससे पहले भी कई वेब सीरीज़, एल्बम, म्यूज़िक वीडियो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन ‘स्मार्ट किलर’ उनके लिए खास इसलिए रही क्योंकि इसमें उन्होंने अभिनेत्री और खलनायक—दोनों भूमिकाएँ बखूबी निभाई। दो अलग-अलग शेड्स वाले किरदारों को निभाने में उनकी versatility साफ दिखी, जिसे दर्शक और इंडस्ट्री दोनों से सराहना मिल रही है।

फिल्म के निर्देशक और यूनिट ने भी सपना के dedication की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे सेट पर हमेशा तैयार और परफॉर्मेंस को लेकर बेहद सीरियस रहती हैं।

सपना तिवारी का कहना है कि आगे भी वे दर्शकों के लिए नए-नए चैलेंजिंग किरदार निभाती रहेंगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)