google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“बॉलीवुड मेरी जान है” — एडी इथियो, अफ्रीकी अभिनेत्री ने बाँधा दर्शकों का मन

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – अफ्रीकी मूल की अभिनेत्री एडी इथियो (अत्सेडे) इन दिनों बॉलीवुड में अपने काम और शानदार अंदाज़ से खूब पहचान बना रही हैं। भारत में पिछले पाँच साल से सक्रिय एडी कहती हैं— “बॉलीवुड मेरी जान है। मैं अभिनय और नृत्य से बेहद प्यार करती हूँ।”

एडी की नई फिल्म ‘स्मार्ट किलर’ सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है और वे दर्शकों से इसे देखने का आग्रह करती हैं। इससे पहले एडी ने ‘न्याय द जस्टिस’, ‘हैवान 2024’ (आइटम नंबर), हंसल मेहता की वेब-सीरीज़ ‘स्कूप’, राजाराम की फिल्म ‘स्मार्ट किलर’, कई एल्बम और शॉर्ट फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

एडी के अनुसार, इस समय वे कुछ चुनौतीपूर्ण और हटकर किरदारों पर काम कर रही हैं, जिनमें दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज़ देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा—
“मैं कुछ ऐसा कर रही हूँ जो मैंने पहले कभी नहीं किया। मुझे शुभकामनाएँ दें, आपकी एडी।”

उन्होंने अपने सह-कलाकार ललितराज शर्मा, राज चौबे, दुर्गेश नौटियाल, सपना तिवारी और विभा तिवारी के साथ काम को बेहद सुखद अनुभव बताया। एडी ने कहा कि शूटिंग के दौरान पूरी टीम एक-दूसरे के प्रति बहुत सहयोगी रही और सभी ने मस्ती और उत्साह के साथ ‘स्मार्ट किलर’ की शूटिंग पूरी की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)