google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुबह फज्र के बाद दिल का दौरा पड़ने से अबरार अहमद का इंतकाल क्षेत्र में शोक की लहर

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

साहनपुर के मोहल्ला सामियान निवासी अबरार अहमद का बुधवार सुबह फज्र की नमाज़ के तुरंत बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक हुए इंतकाल की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के अनुसार, अबरार अहमद बिल्कुल सामान्य स्थिति में थे और रोज़ की तरह सुबह फज्र की नमाज़ अदा की थी। नमाज़ के बाद उन्हें सीने में तेज़ दर्द महसूस हुआ और कुछ ही पलों में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजन उन्हें तत्काल नज़दीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरहूम अबरार अहमद एक नेकदिल, मिलनसार और धर्मपरायण व्यक्ति थे। उनके हँसमुख स्वभाव और मददगार रवैये के चलते समाज में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त था। उनके निधन की सूचना फैलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और मोहल्ले के लोगों का तांता उनके आवास पर लग गया। हर आंख नम थी और हर दिल दुखी। दोपहर बाद स्थानीय कब्रिस्तान में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें नगर के सम्मानित नागरिको सामाजिक कार्यकर्ताओ तथा सैकड़ों की संख्या में आम लोगों ने शिरकत की। नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और परिवार को इस भारी दुख को सहन करने की ताक़त दे। आमीन सुम्मा आमीन।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)