google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी विष्णु चकउदयचन्द से गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम चकउदयचन्द निवासी एक व्यक्ति ने थाना बढ़ापुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिनांक 11 जुलाई 2025 को गांव के ही विष्णु पुत्र परमजीत उसके घर में जबरन घुस आया और उसकी नाबालिग पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बढ़ापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 जुलाई को नामजद अभियुक्त विष्णु पुत्र परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु पुत्र परमजीत निवासी ग्राम चकउदयचन्द, थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवेन्द्र कुमार शामिल रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)