समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनभद्र द्वारा सेवा कार्यों की निरंतर श्रृंखला के अंतर्गत 03 अगस्त 2026 को ओबरा तहसील के ग्राम पंचायत गोठानी में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मनमोहन निषाद रहे उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, शिक्षा और संस्कार पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं जन-जागरूकता बढ़ाना परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है।
स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. कृष्णा कुमार एवं उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित परामर्श दिया तथा स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने अभाविप एवं चिकित्सकीय टीम के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस कार्यक्रम के संयोजक अभय प्रताप सिंह सहित विश्वजीत साहनी, देवी प्रसाद तिवारी, श्रवण सोनी, गोलू केशरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



