पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा। उत्तक्रमित उच्च विद्यालय सरैयाडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता सरैया पंचायत की मुखिया शांति देवी ने की। चुनाव के दौरान समिति के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से मधु कुमारी को अध्यक्ष, दयानंद कुमार मेहता को उपाध्यक्ष तथा सोनी देवी को संयोजिका चुना गया। इसके साथ ही समिति के लिए 15 सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। मौके पर पदमा प्रखंड के चुनाव प्रभारी सीआरपी प्रविंद कुमार सिंह, प्रभु साव, प्रखंड उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राणा, पूर्व उपमुखिया सुरेश कुमार पांडेय, वार्ड सदस्य टिंकू कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



