अररिया।
रविवार 1 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया का एक वैठक स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर मे आयोजित किया गया. वैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर सह मन्त्री अंकित कुमार सिंहा ने किया.वैठक मे आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा नगर इकाई पुनर्गठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांत एसएफएस प्रमुख प्रोफेसर एम पी सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसका एक बर्ष पर राष्ट्रीय इकाई से लेकर प्रखंड इकाई तक का पुनर्गठन किया जाता है.उन्होंने कहा कि इस संगठन की खूबसूरती यह है कि यहा इलेक्शन नही सलेक्शन होता है .इसी गुण के कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक अनोखा छात्र संगठन है .
परिषद में सभी दायित्व की घोषणा सामूहिक रूप से निर्णय लेकर किया जाता है. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 14 सितंबर को समारोह पूर्वक धूमधाम से नगर ईकाई पुनर्गठन किया जाएगा.
वैठक मे पंकज साहनी, गोविंद कुमार मंडल, मनीष कुमार ,भोला राठौर,विशाल कुमार ,सीपक कुमार,सचिन कुमार,नीतीश कुमार,श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे .
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



