google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं को हुआ स्वागत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन संघर्ष समिति के द्वारा वर्ष 2024 -2025 वर्तमान वित्तीय वर्ष में पर्याप्त राशि की मांग को लेकर मनोज सिंह यादव मुख्य संयोजक के नेतृत्व में 16 जनवरी 2025 से औरंगाबाद से हाजीपुर तक 155 किलोमीटर की पदयात्रा शुरुआत की गई | आज दिनांक 20.01.2025 को पदयात्रा पालीगंज पहुंची तो यहां पर पूर्व मुखिया चंद्रसेन वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पद यात्रियों का फूल मालाओं के साथ शानदार स्वागत किया। स्वागत कर्ताओ में मुख्य रूप से जवाहर गुप्ता, आरोही वर्मा, कुलजीत कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार, वगैरह शामिल थे चंद्रसेन कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा। जेल जाने से हम लोग डरने वाले नहीं हैं 31 जनवरी से 2 फरवरी तक दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा| पदयात्रियों में मनोज सिंह यादव के अलावे मुख्य रूप से अवध बिहारी, सिंह शिवकुमार चंद्रवंशी, ओमप्रकाश, कामेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार ,मंटू यादव सहित सैकड़ो पदयात्री शामिल थे |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)