google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निंगा गांव में आडानी फाउंडेशन द्वारा हेल्थ कैंप का किया गया आयोजन

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

डाला सोनभद्र।अडानी फाउंडेशन सलाईबनवा द्वारा पनारी पंचायत के निंगा गाँव मे हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
जहां अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पनारी पंचायत के निंगा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 281 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया,
वहीं अडानी फाउंडेशन के सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है। इस दौरान अडानी फाउंडेशन के कम्युनिटी वालेंटियर सत्यम एवं राहुल कुमार, डाॅक्टर अरुण चौबे, डाक्टर एकता, बसंत, राव विरेंद्र,गाँव की आशा, आंगनबाड़ी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)