google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धामपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

धामपुर प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के धामपुर में प्रशासन ने अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों पर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की। प्रशासन की इस कार्यवाही से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।
शनिवार को नायब तहसीलदार विवेक तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के आसपास काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की। जेसीबी की मदद से कॉलोनी पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। उप जिलाधिकारी रितु रानी का कहना है कि अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)