शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति
पटना/ आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के त्यौहार को क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खिरिमोड थाने व पियरपुरा थाने में बुधवार को एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार व रंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जन प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रशासन त्यौहार के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के प्रति सावधान रहें। वही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रखेगा और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी चर्चा की गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती बढ़ाने और नियमित गश्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पर्व के दौरान पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने विश्वास जताया है कि सभी के सहयोग से खिरिमोड व पियरपुरा थाना क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। बैठक में पत्रकार वेद प्रकाश, कृपा सिंह, कृष्णा नन्द प्रसाद, राजकुमार कुशवाहा, मो. सलाउद्दीन, बुंदेला यादव, मो. परवेज, नागेंद्र कुमार, रामकिशुन दास, मो. मंसूर अंसारी, ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



