google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औपचारिकता पूर्ण होने के बाद चयनित समूह जुलाई से करेगा खाद्यान्न वितरण : बद्रीप्रसाद वर्मा

*शिवरामपुर में कोटेदार हेतु महिला समूह का हुआ चयन।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्रामपंचायत शिवरामपुर मे कोटेदार के चयन हेतु बुलाई गई खुली बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।
एडीओ आईएसबी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि बैठक मे परीक्षणोपराँत कोटेदार हेतु महिला समूह का चयन किया गया है ।पत्रावली अनुमोदन व आवश्यक कार्रवाई हेतु जनपद मुख्यालय भेजी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोटेदार के चयन हेतु बैठक चार बार टल चुकी थी ।बाद मे बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा तथा एडीओ आइएसबी द्वारा सोलह जून की तिथि निर्धारित की गई थी।
बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा द्वारा बताया गया कि समूहो द्वारा दिए गए आवेदनपत्रों की जाँच करके जनपद मुख्यालय पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
कतिपय औपचारिकताओ को पूर्ण करने के बाद चयनित समूह द्वारा जुलाई माह से खाद्यान्न वितरण आरंभ कर दिया जाएगा।
बैठक के दौरान एडीओ आईएसबी रविप्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ग्राम प्रधान मंजुला, प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामखेलावन पटेल, ग्राम रोजगार सेवक प्रेमचंद पटेल, पंचायत सहायक श्रवण कुमार, शिवबोधन , दयाशंकर, महबूब, हनुमान प्रसाद, मुन्ना, मानसिंह, राजेंद्र पाल, कल्लू शेख सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)