google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पोल्हावन पटेल की करंट से हुई मृत्यु पर मिली ₹5 लाख की सहायता राशि

समाजसेवी एडवोकेट प्रिंस चौबे की पहल लाई रंग
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव निदौरा निवासी पोल्हावन पटेल की खेत में लगे बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने से बीते वर्ष 6 अक्टूबर को दुःखद मृत्यु हो गई थी। उनके पत्नी मंजू देवी को सीएम कृषक दुर्घटना बीमा का 5लाख रुपये के सहयोगी राशि प्रदान की गई।
ज्ञातव्य हो कि रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले पोल्हावन पटेल को यह हादसा उस समय हुआ जब खेत से गुजरते वक्त वह करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी।
घटना के बाद क्षेत्रीय समाजसेवी एडवोकेट प्रिंस चौबे ने पुलिस को सूचना देकर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार की ओर से फॉर्म भरवाकर सरकारी सहायता हेतु सभी आवश्यक कागजात तैयार कराए अथक कोशिशों के फलस्वरूप मृतक की पत्नी मंजू देवी को ₹5 लाख की सहायता राशि प्राप्त हुई।
एडवोकेट प्रिंस चौबे के अनुसार पोस्टमार्टम कराने को लेकर गांव में कुछ लोगों ने विरोध किया और भला-बुरा तक कहा। लेकिन एडवोकेट चौबे ने धैर्य नहीं खोया और पूरे मामले को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया। सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, लेकिन उनके लाभ के लिए जरूरी कागजात, जैसे – एफआईआर, पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि का होना अनिवार्य है। किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें, और यदि कुछ समझ में न आए तो 112 पर कॉल करें, वे आवश्यक फॉर्मेलिटी में मदद करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले से सीख लेते हुए ग्रामीणों को अब जागरूक होने की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई पीड़ित परिवार सरकारी लाभ से वंचित न रह जाए।
यह घटना प्रशासनिक सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना का सटीक उदाहरण है, जिसमें एक समाजसेवी की दृढ़ इच्छाशक्ति से एक जरूरतमंद परिवार को न्याय और सहायता दोनों प्राप्त हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)