google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजसू नेताओ ने कार्य का किया विरोध।

भुनेश्वर कुमार महातो ,संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / ऊपरघाट : नावाडीह प्रखण्ड अंतर्गत देवी महतो कॉलेज मोड से महुवाटांड़ ( पेंक) डेगागढ़ा , सियारी , मुंगोरंगामाटी (जिसकी कुल लंबाई 31485 किलो मीटर) पथ का चोडीकरण एवं मजबूती करण कार्य हेतु पथ के आरोखन में पड़ने वाले भूमि के अनापत्ति प्रमाण निर्गत के संबंध में ग्राम सभा का आयोजन भलमारा, नावाडीह, बरई, पोखरिया, नारायणपुर, पेंक, मुंगोरंगामाटी इन पंचायत में संबंधित क्षेत्र के मुखिया, वनक्षेत्र पदाधिकारी,(खरपिटो एवं बेरमो) पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक, वन अधिकार समिति (अध्यक्ष एवं सचिव) के उपस्थिति में ग्राम सभा कर के कार्य को किया जाना था परंतु इस कार्य में ठिकेदार बिल्कुल ठकेदार की तरह कार्य को किए जा रहा है।

संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि कार्य में पुल निर्माण में न ही लेवर को हैंड ग्लाफ्स न ही मिस्त्री को किसी प्रकार का ग्लाफाश की सुविधा दिए है मजदूरों के माथे में किसी प्रकार का कोई भी सेफ़्टी हेलमेट उपलब्ध नहीं करवाया गया है। यहां तक कि लेवर को मजदूरी दर भी उचित नहीं दिया जा रहा है ऊपरघाट के ग्रामीणों को बहला – फुसला के बेकूफ बना के कार्य को किया जा रहा है । इसलिए जब तक उचित रूप से रेती ज़मीन का नापी कर नहीं लिया जाए काम को बंद ही रहने दिया जाए, वही बरई पंचायत के बनकटवा युवा वार्ड प्रदीप महतो ने फोन से संपर्क कर पथ निर्माण के जेई आलोक जी से बात कर कहा कि इस रोड की उचित जांच कर ही कार्य को प्रारंभ करे चुकी नाली में साधारण छड़ और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य का विरोध कर कार्य को हमेशा के लिए बंद करवा दिया जाएगा जिसका जवाब देह आप होंगे । मौके में श्यामलाल महतो, कैलाश मंडल, नारायण महतो, परमेश्वर महतो मेघलाल महतो उपस्थित थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)