google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर का कहर, अगले 4–5 दिन रहेंगे बेहद सर्द

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 4–5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 05 से 07 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गंगा के मैदानी इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 06 से 10 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर चलने की आशंका है।

पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। गोरखपुर और आजमगढ़ में दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड और असम के कई हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहा।

तापमान की बात करें तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इटावा (उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया, जबकि उत्तराखंड में पाला पड़ने की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव है।

इसके अलावा मछुआरों को 05 से 10 जनवरी के बीच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

IMDAlert, #WeatherAlert, #ColdWave, #DenseFog, #शीतलहर, #कोहरा, #मौसमसमाचार, #WinterAlert, #IndiaWeather


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)