समाज जागरण/ब्यूरो संभल
संभल/चंदौसी।नगर पंचायत नरौली मे मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कस्बे के मौहल्ला पीपल वाला मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। और मैन मार्केट में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भी दोनों मंदिरों पर बजरंग बली को चोला चढाया गया व पूर्ण विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आरती की गई उसके बाद दोनों मन्दिरो पर प्रसाद रूपी भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें कस्बे सहित बाहर से भक्तो ने भी प्रसाद ग्रहण किया इधर बजरंग दल के पदाधिकारी नितिन शर्मा ने अपने आवास पर एक बडे हवन का आयोजन किया। जिसमें पूर्ण आहुति दी गई व इन्होंने ने भी अपने निवास पर भण्डारे का आयोजन किया।
इस अवसर पर राजेश गुप्ता, नितिन शर्मा, आदेश शर्मा, राजेश शर्मा ,दीपक कश्यप ,महेश राघव, उमेन्द्र राघव, अंकुर राघव, लल्ला ठाकुर, ओमवीर सिंह एडवोकेट, दिनेश कुमार श्री माली, नरेश कुमार,
गणेश चौबे, रितु भारद्वाज ,सुमित, विकाश, सोनी शर्मा ,सुनीता, अनीता शर्मा, अभिषेक, प्रियांशु ,वंश शर्मा, पारस शर्मा ,कन्हैया वर्मा ,अमित कुमार, कमल सैनी, टीटू सैनी आदि शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



