
दैनिक समाज जागरण/रोहित कुमार/
चकाई स्थित स्थानीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 75 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र झा द्वारा परिषद के झंडे का झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. महेंद्र राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश और दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने 75 वां स्थापना दिवस पर भी पूर्व की तरह ही छात्र हित एवं राष्ट्र हित को सर्वोपरि परी मानते हुए कार्य कार्य करने का संकल्प परिषद कार्यकर्ताओं को दिलाया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता, साजन कुमार, भाजपा नेता शालिग्राम पाण्डेय,मनोज पोद्दार,बापी कुमार, अनिल सिंह, गौरव शुक्ला, निरंजन कुमार, सुधांशु शेखर, रमेश रावत, अरविंद पाण्डेय, सीएस फाउंडेशन के फाऊंडर चंदन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



