मस्तुरी जयरामनगर में कपड़ा व्यापारी के घर से सोने,चांदी नगदी समेत 20 लाख से अधिक की चोरी,,पुलिस जुटी जांच में 

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तुरी। थाना क्षेत्र के जयरामनगर में बीती रात अज्ञात चोर ने गुरुदेव वस्त्रालय संचालक के मालिक रमेश शर्मा के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर सहित करीब 20 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मस्तूरी पुलिस को फोन से सूचना मिली की जयरामनगर में गुरुदेव वस्त्रालय के नाम से कपड़े का व्यापार करने वाले बद्री प्रसाद शर्मा अपने 3 भाईयो के साथ एक ही घर में संयुक्त रूप से सभी एक साथ रहते है। जहाँ घर में बीती रात अज्ञात लोगो ने घर के अलमारी से नगदी सहित सोने चांदी की जेवरों में हाथ साफ कर दिया। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने जिले के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद जिले से डीएसपी डेरहा राम टंडन एवं डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है की मकान से लगभग 50 हजार नगदी समेत करीब 40 तोला सोना,और लगभग 2 किलो से अधिक चांदी की चोरी हुई है। प्रार्थी ने बताया की नगद राशि कम थी, लेकिन पुराने पैतृक जेवर लगभग 40 तोला से अधिक सोना और 2 किलो से अधिक की चांदी थी जिसको अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से ऊपर की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है जांच के बाद ही चोरी हुई सम्पत्ति की असल जानकारी का पता चल पाएगा। वही आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर रात 2 बजे के लगभग एक संदिग्ध युवक घूमते नजर आ रहा है। जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)