google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेडिकल कॉलेज में बाढ़ प्रबंधन को लेकर अलर्ट, 10 एम्बुलेंस रेडी टू मूव

समाज जागरण संवाददाता शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। लगातार बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए 10 एम्बुलेंस को आपातकालीन के रखा गया है। जैसे ही मेडिकल कॉलेज परिसर में पानी बढ़ेगा, वैसे ही मरीजों को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, भावलखेड़ा और तिलहर के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में बाढ़ प्रबंधन को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. ओमेंद्र राठौर मौजूद रहे। बैठक में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस की मदद से मरीजों को सुरक्षित अस्पतालों में शिफ्ट करने में देर नहीं की जाएगी। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दवाओं और जरूरी उपकरणों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था कर ली है। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी है। आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)