google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएं

नोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा कर बारातियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत करना संस्था के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि श्रीराम मित्र मंडल, सेक्टर-62 की राम बारात में यात्रा संयोजक की जिम्मेदारी निभाने के साथ श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से आयोजित विशाल राम बारात का स्वागत करने का अवसर मिलना उनके और संस्था के लिए गौरवपूर्ण अनुभव है।

इस सेवा कार्य में डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग, उदय सिंह, अमन चौहान, विकास तिवारी, सरवन गुप्ता, मनमोहन पोरवाल, शशांक गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, शिवम पांडेय, वीरेश पाल, अनुज बासनी, मिथलेश सिंह, लव पोरवाल, मनोज यादव, विनोद शर्मा, कृष्णा साह, मोहिनी गुप्ता, डॉ. रजनी, अनीता जायसवाल और विनीता पोरवाल सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

फाउंडेशन की ओर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों तथा छायाकारों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि पत्रकार अपनी मेहनत और समर्पण से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की खबरें जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)