google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑल इंडिया माली सैनी सभा द्वारा नव वर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

शहडोल :–ऑल इंडिया माली सैनी सभा, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में शहडोल नगर के राजेंद्र टॉकीज स्थित अशोका पैलेस में  एक भव्य एवं गरिमामय  नव वर्ष मिलन समारोह महिला शिक्षा का सम्मान समारोह वरिष्ठ समाज सेवी सम्मान समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस सामाजिक समागम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ऑल इंडिया माली सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सैनी, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कल्पना ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव मोहन पटेल (जावरा), , विनीता सैनी, प्रदेश सचिव बृजमोहन सैनी, गोविंद सैनी, राजेश सैनी, मनमोहन सैनी, सुशील बाड़ोलिया, रिवा संभाग अध्यक्ष प्रदेश महासचिव विनोद माली, सत्यनारायण कच्छावा  ,सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मिलन समारोह का प्रमुख उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाना तथा शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सैनी ने  युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ संगठन से जुड़कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही प्रगति की नींव रखता है।  मिलन समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामाजिक चेतना के माध्यम से माली समाज प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राकेश सैनी डब्बू, अनिल भालू सैनी राहुल सैनी, ऋषि माली, विनोद माली, दीपक माली बुढार दीपक सैनी शहडोल, सोनू ,शंभू सैनी, प्रवीण सैनी,  विकास सैनी, विजय सैनी, राजू शारदा  एवं लता सैनी रेखा सैनी ज्योति सैनी रेनू सैनी  गीतांजलि सैनी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का औपचारिक आभार प्रदर्शन राकेश सैनी ( पप्पू)द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती चारुलेखा बड़ोलिया ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)