google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी को तीसरी बार शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित खचाखच भरे सभागार भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नबीनगर प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी को तीसरी बार पद ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रा कुमारी एवं संचालन पूर्व मुखिया भोला सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आए सभी अधिकारियों जन प्रतिनिधियों को फूल माला,बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में उपस्थित लोगों ने चित्रा कुमारी के नेतृत्व और कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नबीनगर प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी को अवैध और अवैधानिक तरीके से पदच्युत किया गया था, जिसे माननीय पटना उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश ।बताते चले कि 13 जनवरी 2025 को पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित कर चित्रा कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें 35 में से 25 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद उप प्रमुख लव कुमार सिंह को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया था ।चित्रा कुमारी ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी,

जिस पर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया गया। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद चित्रा कुमारी ने बताया कि न्याय की जीत हुई है और उनके खिलाफ गलत तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। वहीं सोमवार को वो चित्रा कुमारी फिर से शपथ ले रही है। मौके पर कुटुंबा क्षेत्र के विधायक ललन राम,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह,अंचलाधिकारी निकहत परवीन,कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार,पूर्व विधायक डब्लू सिंह, पूर्व उप प्रमुख संजीव सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि भोला साव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह,प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष धनिक मंडल, गोह और देव प्रखंड के प्रखंड प्रमुख,सोनौरा पंचायत के मुखिया संजीत राम, बैरिया के मुखिया उपेंद्र कुमार, प्रखंड, राजद प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव,दिलीप पासवान, विकास कुमार, सहित अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)