हार्टमन पुर चर्च परिसर में क्रिसमस पर्व पर सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

सुन्दर सुखदायक, सुमति, सुसंगत व सुशान्त विश्व हेतु भ्रातृत्व प्रेम आवश्यक है

गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक क्षेत्र के हार्टमन पुर मिशन में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से सम्पन्न किया गया। रविवार को क्रिसमस के अवसर पर फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के द्वारा सर्व धर्म सभा का शानदार आयोजन किया गया था।
सर्व धर्म सभा का उद्घाटन डाक्टर फादर वी सेवास्टियन नवसाधना कला केन्द्र के द्वारा संचालित डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान में वाराणसी धर्म प्रान्त के बायविल कमिशन एवं धर्म शिक्षा के निदेशक,
जागृति दीदी प्रजापति ब्रह्म कुमारी, बौद्ध धर्म से भन्ते शीलवचन,सिक्ख धर्म से शिक्षक गुरूचरण सिंह बग्गा, मुस्लिम धर्म से मौलवी नजमुस साकिब अब्बासी, हिन्दू धर्म से पूर्व प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर नर्वदेश्वर राय, पल्ली पुरोहित प्रकाश तिग्गा, फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सभी धर्म के प्रतिनिधियों का अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर फादर फेलिक्स राज ने स्वागत किया।

अपने संबोधन में सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने विश्व बंधुत्व पर अपने अपने अंदाज में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सभी ने सर्व धर्म सम्मेलन के आयोजन के लिए फादर राज की सराहना की।
सभी ने कहा की इस सर्व धर्म सम्मेलन की सार्थकता तभी होगी जब हम यहां से कुछ सीख कर उसे आत्मसात कर अपने दैनिक जीवन में अमल करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नृत्य एवं प्रभु येशु के जीवन पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बहुत ही खुबसूरती से शेरो शायरी के साथ मोहम्मद राजू के द्वारा किया गया।

उपस्थित आगन्तुको का स्वागत फादर फेलिक्स राज ने एवं सभी के प्रति सहयोग के लिए आभार पल्ली पुरोहित फादर प्रकाश तिग्गा ने ब्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में रास्ट्र गान से सर्वधर्म सम्मेलन का समापन किया गया।

सर्वधर्म सम्मेलन के पश्चात सभी के लिए जलपान की ब्यवस्था की गयी थी।

शनिवार को चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि में प्रभु येशु का प्राकट्य उत्सव नृत्य संगीत के साथ शुरू हो गया था। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर क्रिसमस की बधाई दी।सभी के लिए प्रसाद एवं चाय की व्यवस्था थी।

क्रिसमस के मौके पर चर्च एवं पूरे परिसर को बहुत ही खुबसूरत ढंग से सजाया गया था।

इस मौके पर बोडींग इंचार्ज हार्टमन पुर फादर सुशील,सुपिरियर सिस्टर सेल्वी, सिस्टर हेलेन, सिस्टर पूनम, सिस्टर नूतन, सिस्टर सुशनी, सिस्टर ग्लाडियस, सिस्टर कृतिका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, डाक्टर मसूद अहमद डायरेक्टर ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर, ग्राम प्रधान लट्ठूडीह विद्यानंद राय, प्रधान पति करीमुद्दीनपुर मोहम्मद अलीम, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद फैयाज, प्रधान उतरांव जितेन्द्र पासवान, प्रधान पहराजपुर झम्मन यादव, प्रधान पातेपुर नन्दलाल भारती, प्रधान सद्दोपुर काशीनाथ राम, डाक्टर विजेन्द्र सिंह प्राचार्य डाक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, ओमप्रकाश पाण्डेय, आशुतोष राय,बृजानन्द तिवारी,रविदेव गिरी,जफरूल्ला अंसारी,शम्भू तिवारी, राजेश कुशवाहा,विजय शंकर यादव,शुभनरायण यादव, श्याम विहारी राम, कृष्ण कुमार मिश्रा, डाक्टर एहसान अंसारी, डाक्टर डी के तिवारी, डाक्टर रमेश राय,समाज सेविका उषा यादव,मंजीत कुमार, आशीष सिंह कुशवाहा, विरेन्द्र यादव,पुर्णमासी राम,अजीत कुमार,सन्तोष वर्मा, प्रेमशंकर, अरविन्द राय, ओमप्रकाश,निर्मल राम,निकाली,जय प्रकाश,पिंटू,विशाल, इन्द्र देव समेत विद्यालय के पूर्व व वर्तमान लगभग पांच सौ छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।