google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्टेडियम निर्माण के लिए जबरन भूमि पूजन कराने का आरोप : विधायक के विरुद्ध किया नारेबाजी

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 9 फरवरी 2024 अपने कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों मे रहने वाले नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इधर विधायक विजय कुमार सिंह पर महुआव पंचायत के तेतरहट गांव में स्टेडियम निर्माण के नाम पर तीन किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा कर भूमि पूजन करने का आरोप लगा है। यह आरोप विधायक डब्लू सिंह के साथ साथ स्थानीय मुखिया और नवीनगर के अंचलाधिकारी पर भी है। गुरुवार अपराहन तेतरहट गांव के किसान पिराली साव, संतोष साव एवं नवल साव ने डीएम के जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन देते हुए अपने जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग किया है। डीएम को दिए आवेदन में किसानों ने बताया है कि उक्त जमीन महुआंव पंचायत के मौजा तेतरहट, खाता संख्या -100, प्लॉट नंबर – 262 रैयती भूमि है और उक्त भूमि रघुवीर साव के नाम से वर्ष 1950 से बंदोबस्त है।एवम उसका उसका रिटर्न भी है।वही रघुबीर साव के वारिसानो ने उक्त भूमि को आपस मे बटवारा भी कर लिया है जिसका रशिद भी कटता है।आवेदन मे यह भी बताया गया है कि उक्त भूमि से दो कट्ठा जमीन बिक्री भी हुई है। जिलाधिकारी को सौपे गए आवेदन मे आरोप लगाया गया है कि विधायक और अंचलाधिकारी के द्वारा जबरन इस जमीन को कब्जे में लेकर स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि पूजन करा दिया गया। आवेदन मे जिलाधिकारी से मांग किया गया है कि यदि उक्त भूमि पर स्टेडियम निर्माण होता है तो तीन परिवार भुखमरी के कागार पर आ जायेंगे।क्योंकि उक्त जमीन के अतिरिक्त उनलोगो के पास जीविका के लिए अन्य भूमि नही है।ऐसी स्थिति में उक्त जमीन को कब्जे से मुक्त कराने को लेकर तीनों परिवारों के सदस्यों ने डी एम से न्याय की गुहार लगाई है। इधर भुमी पूजन से पहले किसानो एवं जन प्रतिनिधियों के साथ जमकर नोक झोंक भी हुई और विधायक डब्लू सिंह के विरोध मे जमकर नारेबाजी भी किया गया। मामले में विधायक डबलू सिंह ने कहा कि जमीन अधिग्रहण कर सुची भेजने का काम प्रशासन का होता है ना की बिधायक का।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)