पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा -प्रखंड के सरैयाडीह स्थित उत्तक्रमित उच्च विद्यालय में डीएमएफटी मद से चल रहे चाहरदीवारी और मरम्मती कार्य पर ग्रामीणों ने घोर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए काम पर रोक लगा दी है।
इस संबंध में पंचायत की मुखिया शांति देवी ने कहा कि कार्यारंभ से पूर्व संवेदक की ओर से उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई व कार्य को मनमाने तरीके से आरम्भ कर दिया गया।पूर्व में निर्मित चहारदीवारी को थोड़ा से तोड़कर उसके ऊपर कॉलम निर्माण कर दीवार को बनाया जा रहा है जिससे भविष्य में दीवार के जल्द खराब होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से किया जा रहा है।उपप्रमुख सत्येंद्र राणा ने इसी क्रम में कहा कि प्रथम दृष्टया हो रहे कार्य को देखने से प्रतीत होता है कि संवेदक के द्वारा अनियमितता की जा रही है,जिस कारण कार्य को रोका जा रहा है,आगे एस्टिमेट को देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में पूर्व उपमुखिया सुरेश पांडेय,पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गुप्ता ने एक स्वर में कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दास्त नही किया जाएगा,वही इस तरह के कार्यो में स्थानीय बेरोजगरों को अवसर दिया जाना चाहिए।मौके पर मुनेश्वर मेहता,लालकिशोर गुप्ता,अजित गिरी ,टिंकू शर्मा, ,महेंद्र गुप्ता, अशोक स्वर्णकार, पंकज मेहता आदि मौजूद रहे। वहीं उक्त विषय पर संवेदक अनिल मेहता से फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि मै इस्टीमेट के अनुसार काम करवा रहा हूँ,जांच कर इसकी पुष्टि की जा सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



