मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर।
जागरूकता रथ संत कुमार सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान के अगुवाई में अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड प्रदेश में जागरण अभियान में झारखंड प्रदेश के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो साथ-साथ चल रहे हैं और अगुवाई कर रहे हैं । दिनांक 10 फरवरी 2025 को भ्रमण करते हुए हजारीबाग जिले के अमृत नगर पहुंचा लॉर्ड कृष्णा प्लस टू उच्च विद्यालय अमृत नगर पहुंचा। यहां पर हजारीबाग जिले के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार की अध्यक्षता में रथ अभियान में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया । अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संत कुमार सिंह एवं राजू महतो राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड के नेतृत्व में 14 सूत्री मांगों को लेकर अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ को अगले स्थान के लिए रवाना किया गया । अभियान के माध्यम से 14 सूत्री मांगे रखी गई जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना कराया जाए । भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 के अनुसार न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए । व्यवहार न्यायालय से उच्चतम न्यायालय तक में न्यायाधीशों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अल्पसंख्यकों एवं आदिवासियों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू किया जाए। देश के तमाम विश्वविद्यालय में शिक्षण संस्थानों में सरकारी स्कूलों में एवं प्राइवेट स्कूलों में संविधान की पढ़ाई करवाई जाए इत्यादि । अमर सहित जगदेव प्रसाद महामना रामस्वरूप वर्मा और बीपी मंडल को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए । इस प्रकार अभियान रथ चलाकर 14 सूत्री मांग रखी गई है। शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ का स्वागत अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा हजारीबाग के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार के अगुवाई में विनोद कुमार कुशवाहा प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी , जदयू जिला हजारीबाग प्रभु दयाल कुशवाहा, दिनेश कुमार , इंद्र नारायण कुशवाहा भाजपा किसान मोर्चा हजारीबाग ,जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा नागेश्वर मेहता भारतीय कुशवाहा महासभा क्षत्रिय के केंद्रीय अध्यक्ष, दीपक कुमार ,लॉर्ड कृष्णा प्लस 2 हाई स्कूल के प्राचार्य अमिताभ नीरज, कृष्णकांत देव दीपक कुमार ,नरेश कुमार, गोपाल महतो ,नारायण महतो ,गणेश प्रसाद इत्यादि कुशवाहा समाज एवं शहीद जगदेव प्रसाद जागरूकता अभियान से जुड़े तमाम पदाधिकारी गणित उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



