google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वाराणसी : रास्ते को मोहताज अमरपट्टी कम्पोजिट विद्यालय

कीचड़ से गुजरने को मजबूर छात्र व अध्यापक

दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी

चोलापुर क्षेत्र के विकास खंड चिरईगांव अंतर्गत आने वाला अमरपट्टी कंपोजिट विद्यालय इन दिनों एक अदद रास्ते को मोहताज है। विद्यालय को पहुंचाने वाली सड़क लगभग एक वर्ष से खराब है। उक्त कीचड से सनी सड़क से होकर छात्र व अध्यापक विद्यालय में आने जाने को विवश हैं। विडंबना यह है कि जब ग्राम प्रधान बेचू राजभर संबंधित विकास खंड के अधिकारियों से उक्त सड़क के पुनर्निर्माण हेतु संपर्क करते हैं तो विकास खंड चिरईगांव के संबंधित अधिकारी उक्त सड़क को मंडी परिषद के अंतर्गत बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं तथा मंडी परिषद के लोग उक्त सड़क की मरम्मत करने से परहेज कर रहे हैं। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय अमरपट्टी में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन होता है खराब सड़क की वजह से कई छात्र अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं तथा विद्यालय पहुंचने में उनके यूनिफॉर्म कीचड़ से गंदे व खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान रविकांत, भीम, अलग, विनोद, सलीम, मुन्ना, संतोष,
शिवशंकर, मनोज, दीपक, ऋषि, नंदलाल, शंभू, अमित, चंद्रबली, सूर्यबली, छोटेलाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क की वजह से स्थानिक ग्रामीणों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक बारिश के समयसड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि के यहां स्थानीय ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)