google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजसेवी अविनाश शर्मा ज़ी को पत्नी शोक*

स्व. अंशु शर्मा शालीनता और सौम्यता की प्रतिमूर्ति थीं-प्रवीण आर्य*

गाजियाबाद,बुधवार 30 जुलाई  2025 समाजसेवी अविनाश शर्मा की धर्मपत्नी क़ा 20 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था उनकी श्रद्धांजलि सभा कल आर के बैंक्वेट,ज़ी टी रोड गाजियाबाद में सम्पन्न हुई।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि स्व अंशु शर्मा का जीवन समाज को समर्पित रहा वे शालीनता और सौम्यता की प्रतिमूर्ति थीं।प्रसन्नता उनके मुख से कभी दूर नहीं होने पाती थी,बाहर के बड़े से बड़े आघात भी उनके मन को विचलित नहीं कर सकते थे।प्रतीत होता है कि भगवान् की परम ज्योति की झलक व उसके परमानन्द की प्राप्ति उनके मन को डोलने नहीं देती थी।ऐसी देवी का परलोक गमन परिवार के लिये बड़ी क्षति है।अंत में उन्होंने प्रभु से प्रार्थना है कि हे प्रभो! दिवंगत आत्मा को उत्तम नवजीवन रूप सद्गति व शोकसन्तप्त परिवार को इस विकट विपत् में धैर्य प्रदान करे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल,चौधरी मंगल सिंह आदि सेकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।बतादें कि अविनाश शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र शर्मा (चुनाव- प्रबंधन) के छोटे भाई हैं।

भाजपा सांसद अतुल गर्ग,एम एल सी दिनेश गोयल,सेवा सदन आदि अनेक संस्थायों से शोक संवेदना सन्देश प्राप्त हुए।



पंडित संदीपन शर्मा एवं सुप्रसिद्ध गायकों ने जीवन और मृत्यु पर सारगर्भित उपदेश एवं भजनोपदेश द्वारा भावांजलि दी।पंडित ज़ी ने बताया कि स्व अंशु शर्मा अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं उनके परिवार मे सुपुत्र आकाश दीप शर्मा,अभिषेक शर्मा,एवं पुत्रवधुएँ अंजलि शर्मा,आन्या शर्मा,भतीजे विशाल शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा,वधुएँ सुरभि,मानवी,मीनाक्षी शर्मा तथा जेठानी कंचन माला शर्मा हैं।बड़े बेटे आकाश दीप शर्मा  को पगड़ी बांधी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)