google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उपायुक्त के समक्ष रखी गई 8 सूत्री मांग पत्र। फेयर प्राइस शाॅप डीलर्स एसोसियेशन हजारीबाग की एकदिवसीय धरना संपन्न ।

मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग सदर।
हजारीबाग जिला मुख्यालय में उपायुक्त के समक्ष दिनांक 01/08/2025 को एक दिवसीय महा धरना 11 दिन से 3 बजे दिन तक दिया दिया गया। उसके बाद उपायुक्त महोदय को ज्ञापन देने बाद समाप्त किया गया । जिले के सभी प्रखंड डीलरो कि भागीदारी हुई । जिसका नेतृत्व विष्णुगढ से टेकोचंद महतो ,टाटीझरीया से अरुण सिहं ,दारु से राम प्रकाश वर्मा, सदर से धानेश्वर मेहता, चुरचु से सुकुल रजक, डाडी से आरती देवी, बड़कागाँव से सतेंद्र गुप्ता, केरेडारी से कुवर साव, कटकम दाग से अरुण राणा, कटकमसाडी से मो एकराम, ईचाक से मनोहर राम, चौपारण से भोला सिंह , बरही से डोमन पांडेय, बरकठा से जागेश्वर यादव, चलकुशा से केदार यादव, पदमा से श्याम सुंदर पांडेय और शहरी क्षेत्र से चंदन कुमार एवं अर्चना सिंहा के नेतृत्व मे महाधरना मे डीलर्स शामिल हुए।
नंदु प्रसाद अध्यक्ष हजारीबाग ने जन वितरण प्रणाली की विजेताओं के बकाया कमीशन के भुगतान और अन्य समस्याओं के निदान हेतु आठ शुत्री मांग को लेकर उपायुक्त महोदय को मांग पत्र सौप कर जानकारी दिया । मौके पर अशोक चंद्रवंशी, भोला सिंह, मुकुल रजक, मोहम्मद इकराउद्दीन, अकबर अली, अर्चना सिंहा,दिलीप पासवान, शंभू नाथ पांडेय, मुकुल साहू, श्याम सुंदर पांडे पदमा एवं कई डीलर संघ लोग शामिल हुए ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)