google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आकाशीय बिजली गिरने से बिजुर्ग व्यक्ति की मौत,परिजनो मे मचा कोहराम

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी स्वo धनुका सिंह के 65 वर्षीय पुत्र रामपुकार सिंह उर्फ पुकार सिंह के रूप में की गई है।मौत से गांव सहित परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामपुकार सिंह खेत की ओर गये थे। इस दौरान  बारिश होने लगी तभी तेज आवाज के साथ वज्रपात हुई जिसकी चपेट में वे आ गये। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी स्वजनों द्वारा एनटीपीसी खैरा थाने की पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अद्यतन जानकारी ली। मामले में एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि वज्रपात से गम्हरिया गांव निवासी रामपुकार सिंह उर्फ पुकार सिंह की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)