समाज जागरण दीपक सरकार
पलामू:छत्तरपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत कचनपुर पीछूलिया अंतर्गत उटवाधोड़ा नदी बरसात के दिनों मे पानी का बहाव कभी कभी ज्यादा रहता है।यह नदी कचनपुर और रामगढ़ केवाल को जोड़ता है जो प्रखंड मुख्यालय से दुरी महज तीन किलोमीटर पड़ता है।जिसदिन बरसात मे पानी अधिक गिरता है उस दिन स्कूली बच्चों को बच्चों के अविभावक कंधे पर टांग कर नदी पार कराते है,क्योंकि स्कुल का गाड़ी नदी तक ही बच्चों को छोड़ देता है, ज़ब सुखरुख रहता है तो बच्चों को घर तक स्कुल की गाड़ी छोड़ता है,साथ ही बरसात मे आने जाने वाले राहगीरों को भी नदी मे पुल ना रहने के कारण बहुत कठिनाओ का सामना करना पड़ता,इस सड़क को बनाने के लिए गाँव के ग्रामीणों द्वारा चंदा जमा करके सड़क को बनाया गया था लेकिन क़ोई फंड न मिलने के कारण आज तक कार्य अधूरा पड़ा हुआ है गाँव के सामाजिक कार्यकर्त्ता अनुज कुमार,कृष्णा कुमार के अथक प्रयास से चंदा कर सड़क आने जाने लायक बनाया गया था लेकिन बरसात के पानी तेज गिरने के कारण नदी पा पुल बह गया जिसके कारण यह परेशानी आज झेलना पड़ रहा है.वर्तमान विधायक सह झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को दो माह पहले भी आवेदन दिया गया लेकिन इसपर उन्होंने अभी तक सिर्फ अस्वासन ही उनके द्वारा मिला है जिससे ग्रामीण नाराज है विडियो रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



