google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद गौतम बुध नगर में चलाए जा रहे अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के अंतर्गत एक व्यक्ति की गिरफ्तारी अवैध शराब के साथ की गई

संदीप गर्ग / नोएडा: उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 09/06/2026 को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर थाना फेज 1 में स्थित सेक्टर 9 बिजली घर के पास से रोहित यादव पुत्र सत्यदेव राय को दोस्ताना देशी शराब ब्रांड के 108 पौवे धारिता 200 एम एल उत्तर प्रदेश राज्य बिक्री हेतु अनुमन्य का अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 के अन्तर्गत थाना फेज 1 में अभियोग पंजीकृत किया गया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)