संदीप गर्ग / नोएडा: उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 09/06/2026 को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर थाना सेक्टर 24 में स्थित सेक्टर 52 पेट्रोल पंप के पास से अंकित पुत्र राजपाल को मस्ताना देशी शराब ब्रांड के 50 पौवे धारिता 180 एम एल हरियाणा राज्य बिक्री हेतु अनुमन्य का अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/63 के अन्तर्गत थाना सेक्टर 24 में अभियोग पंजीकृत किया गया



