google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंघीया कुलामनी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दो लोगों की मौत

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
15 मई। जिले के ग्राम पंचायत सिंघीया कुलामनी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर में सवार एक मजदूर व बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद साकिब पिपला टोला सिंघीया निवासी और वसीम अहमद हलदा गांव पुठिया प्रखंड निवासी के रूप में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में ओवरलोड धान लोड कर जा रहा था, धान के ऊपर मजदूर मोहम्मद साकिब बैठा हुआ था। तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गई। जिस कारण मजदूर मोहम्मद साकिब और सामने से आ रही बाइक सवार व्यक्ति वसीमअहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं सदर अस्पताल में सदर विधायक इज़हारुल हुसैन और एआइएमआइएम के पूर्व विधायक व राजद नेता कमरुल होंडा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, कांग्रेस नेता सहाबुल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुख्तार आलम ने मृतकों का जायजा लिया तथा घटनास्थल पर मौजूद परिवार वालों को सहानुभूति दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)