अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र के जोगीडीह रेलवे स्टेशन से गुरमुरा के तरफ लगभग 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप शनिवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अपने टीम के साथ पहुंचकर शिनाख्त में जुट गए और शव को कब्जे लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए मर्चरी हाउस दुद्धी हेतु भेजवाया जा रहा है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना को लेकर सुबह नौ बजे सूचना मिला कि 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पडा हुआ है और तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर मर्चरी हाउस दुद्धी भेजवाया जा रहा है और शिनाख्त हेतु जांच की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



