google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आनंदपुर ओपी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से तीन शराबी गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बांका/चांदन: बांका पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर लगातार शराब एवं शराब कारोबारी के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में ए एस आई श्याम जी रजक व पुलिस बल के संयुक्त में तीन शराबी को गिरफ्तार कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भैरोगंज बाजार निवासी दीपक कुमार दास पिता स्वर्गीय राजो दास व दीपक कुमार के जीजा भैरोपुर निवासी छोटू प्रसाद दास पिता ब्रह्मदेव प्रसाद दास शनिवार की शाम शराब पीकर उत्पात मचाने की सूचना पर चिगंलिया मोड से गिरफ्तार किया गया। साथ ही रविवार की सुबह सिमरा मोड़ के समीप बाइक चेकिंग अभियान में एक शराबी कुसौना निवासी परशुराम यादव पिता नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार तीनों शराबी को कटोरिया रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कर रविवार को मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)