फ़ोटो _ वारिसलीगंज के कुटरी गांव में पुरस्कार लेते पहलवान
वारिसलीगंज (नवादा) (अभय कुमार रंजन):-वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कुटरी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को अन्तर्राजिय दंगल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में पांच राज्यों यथा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा समेत बिहार के गया, शेखपुरा, लखीसराय व नवादा आदि जिलों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता नाट्य कला परिषद के सौजन्य से जिला पार्षद अंजनी कुमार तथा दंगल के प्रायोजक बबलू कुमार उर्फ विदेशी के नेतृत्व में आयोजित हुई।
पहलवानों को तीन श्रेणियों
में विभक्त कर प्रतियोगिता कराई
गई। जिसमें करीब 60 से अधिक
पहलवानों ने अपना अपना करतब
दिखाया। प्रतियोगिता के अंतिम
दौर में दिल्ली के रोहित पांडेय ने
बनारस के चंद्रभूषण को पछाड़ कर
प्रतियोगिता का पहला इनाम 51
हज़ार की गुजराती भैंस अपने नाम
कर लिया। इसी प्रकार ग्रुप बी में
नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना
के कोल्हा बीघा ग्रामीण नीतीश
पहलवान ने बकसौती के अजय कुमार को पटखनी देकर विजेता बन
गए।
जबकि ग्रुप सी में वारिसलीगंज
के सरकटी ग्रामीण पवन कुमार
ने गया जिले के प्रकाश यादव को
पटखनी देकर ग्रुप का पहला खिताब
अपने नाम कर लिया।
पांच घंटे तक हुई पहलवानी प्रतियोगिता:
करीब 5 घंटे तक चली दंगल
प्रतियोगिता में दूर दूर से पहुंचे
हजारों लोगों ने पहलवानों के विभिन्न
दाव हुनर को बहुत करीब से देखा ।
इस बीच कार्यक्रम को सफल
बनाने में निर्णायक की भूमिका में
रहे पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील
कुमार सिंह, सुधीर सिंह, बहादुर
शर्मा, मुकेश कुमार, रामबालक
सिंह, गुलशन कुमार को कई बार
महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ा। पूरे
दंगल प्रतियोगिता में स्कोर की
भूमिका में रहे राजीव पाठक तथा
दंगल का आंखों देखा हाल सुना
रहे पंकज पाठक व ऋतु कुमार ने
अपनी सक्रियता से लोगों का दिल
जीत लिया। बाद में जिला
पार्षद अंजनी कुमार तथा पुरस्कार
प्रदाता बबलू कुमार उर्फ विदेशी की
पत्नी काजो देवी के हाथों संयुक्त
रूप से प्रथम विजेता रोहित पांडे को
सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार 51 हजार की राशि
से खरीदी गई है भैंस देकर सम्मानित
किया गया।
जबकि कोल्हा बीघा के
नीतीश कुमार को एलईडी टीवी तथा
पवन कुमार को एंड्राइड मोबाइल
देकर हौसला अफजाई की गई। इसके
आलवा सभी ग्रुप के दूसरे स्थान पर
रहे पहलवानों को भी विभिन्न प्रकार
की राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान ग्रामीण राम लखन शर्मा,
केदार सिंह, परिषद के सचिव रोविंश
पाठक अध्यक्ष, शशिकांत शरण,
रूपेश कुमार समेत कई प्रबुद्ध लोग
मौजूद थे।
मौके पर जिला पार्षद ने कहा खेल
से आपसी प्रेम एवं सद्भावना बनी
रहती है। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में
भाग लेने वाले पहलवानों को हार्दिक
बधाई देते हुए कहा कि आप इसी
प्रकार भारतवर्ष का नाम ऊंचा करते
रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








