google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माधवनगर–पीलखाना पुल निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
16 मार्च। किशनगंज शहर की हृदयस्थली माधवनगर सब्जी मंडी से पीलखाना रोड को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल के निर्माण कार्य में हो रही लगातार देरी पर शहरवासियों ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में सोमवार को एक शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।


शिष्टमंडल में वरिष्ठ पत्रकार हाजी अली रजा सिद्दिकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईमान अली चिंटू, वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नसर एजाज खान उर्फ निशू तथा सजल कुमार साहा शामिल थे।


सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के बीचों-बीच स्थित रमजान पुल ही वर्तमान में एकमात्र ऐसा पुल है, जो जिले के लगभग छह से सात प्रखंडों को जोड़ता है। अत्यधिक आवागमन के कारण यहां अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे व्यापारियों सहित आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


जाम की समस्या से स्थायी समाधान के उद्देश्य से नगर परिषद किशनगंज द्वारा माधवनगर से पीलखाना रोड को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास तो कर दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। बताया गया कि पुल निर्माण के लिए निर्धारित भू-भाग पर नगर परिषद की स्वामित्व वाली जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की संभावना के कारण कार्य लंबित है।


शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी से मांग की कि बरसात का मौसम नजदीक होने के मद्देनजर अतिक्रमण हटाकर पुल निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि रमजान पुल पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को राहत मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)