दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
कुकड़ू : राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत बारालापांग गांव एवं स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मनुष्यों एवं पशुओं दोनों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया।
शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण के महत्व तथा पशु स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए इंटेंसिफाइड इम्यूनाइजेशन ड्राइव चलाकर नियमित एवं पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेलाल महतो, नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड फेलो सागर कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर देशबंधु महतो, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता सह टीकाकर्मी संजय कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण कार्य में सीएचओ जॉनी टोपनो, एएनएम पूनम कुमारी तथा स्वास्थ्य सहिया की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



