google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनिल गोप का मनाया गया पुण्य तिथि

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर

ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह शहीद चौक एवं चौड़ा में भाजपा नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 10 वां पुण्य तिथि मनाई गई। तिरूलडीह शहीद चौक में अनिल गोप के आदमकद मुर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहीं चौड़ा शहीद स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।मालूम हो कि कुकडू मंडल में आज से ठीक 10 साल पुर्व तत्कालीन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गोप का शरारती तत्वों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। आज उनकी 10 वां पुण्यतिथि के अवसर में तिरुलडीह स्थित उनके प्रतिमा में माल्यार्पण व चौड़ा में शहीद स्थल में माल्यार्पण कर उनके परिजनों से मिले। इस अवसर पर जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई , भाजपा नेत्री सारथी महतो , पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय , श्रीमती अनिता पारित , मंडल अध्यक्ष भरत चन्द्र महतो ,सुमन मुखर्जी, सच्चिदानंद महतो, युधिष्ठिर महतो,मदन सिंह, बलराम महतो,मकर चंद्र महतो एवं साथ में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)